1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र में एक दिन में Coronavirus के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई

मप्र में एक दिन में Coronavirus के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 09:21 pm IST

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 710 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 23,310 पहुंच गई।

मप्र में एक दिन में...- India TV Hindi
मप्र में एक दिन में Coronavirus के 710 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23,310 हुई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 710 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 23,310 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 738 हो गई है। राज्य के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर में तीन, मुरैना में दो और जबलपुर, सागर, ग्वालियर, टीकमगढ़, राजगढ़, विदिशा, सीहोर और आगर-मालवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 295 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 138, उज्जैन में 71, सागर में 25, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 19, खरगोन में 16, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 142 नए मामले भोपाल जिले में आए हैं, जबकि इंदौर में 120, मुरैना में 13, ग्वालियर में 68, खरगोन में 36, जबलपुर में 24 एवं बड़वानी में 32 नये मामले आये। बाकी नए मामले अन्य जिलों में आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 23,310 संक्रमितों में से अब तक 15,684 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 6,888 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 373 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,434 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।