1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, अबतक सामने आए 635 केस, 32 की हुई मौत

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, अबतक सामने आए 635 केस, 32 की हुई मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 10:15 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 10:15 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 145 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद सूबे में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 635 हो गए हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 145 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद सूबे में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 635 हो गए हैं। शुक्रवार रात को ये आंकड़ा 490 था। बात अगर मौतों की करें तो महाराष्ट्र में अबतक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी ने पूरे प्रदेश में 6 लोगों की जान ले ली है। इन 6 लोगों में से 4 की मौत मुंबई शहर में हुई है।

बात अगर पूरे देश की करें तो कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में शनिवार को सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी और संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार से अधिक हो गयी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 13 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब भी 2,784 लोग संक्रमित हैं जबकि 212 लोग ठीक हो गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत