1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में Coronavirus के 6603 नए केस, 198 और लोगों की गई जान

महाराष्ट्र में Coronavirus के 6603 नए केस, 198 और लोगों की गई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 08:53 pm IST

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 6603 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 2,23,724 हो गई है जिसमें से 91,065 एक्टिव केस है।

महाराष्ट्र में Coronavirus के...- India TV Hindi
महाराष्ट्र में Coronavirus के 6603 नए केस, 198 और लोगों की गई जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 6603 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 2,23,724 हो गई है जिसमें से 91,065 एक्टिव केस है। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 198 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर इस महामारी में अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9,448 हो गई है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अवधि में 4,634 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अबतक प्रदेश में 1,23,192 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस समय महाराष्ट्र में 91,084 संक्रमित उपचाराधीन हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 11,61,311 लोगों की जांच की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।