1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिजोरम में Covid-19 के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,585 हुई

मिजोरम में Covid-19 के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,585 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2020 11:36 am IST,  Updated : Sep 21, 2020 11:37 am IST

मिजोरम में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे सोमवार को इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,585 हो गई।

मिजोरम में Covi-19 के सात...- India TV Hindi
मिजोरम में Covi-19 के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,585 हुई Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

आइजोल: मिजोरम में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे सोमवार को इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,585 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि चार नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं। इसके अलावा दो मामले लॉन्गतलाई और एक मामला मामित जिले से सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि आइजोल में नए मामलों का पता संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने के दौरान चला जबकि बाकी तीन नये मरीज अन्य राज्यों से मिजोरम लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो कर्मी नए मरीजों में शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या 583 है जबकि 1,002 लोग अब तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 63.22 फीसदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत