1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में Covid-19 के 890 नए मामले, 25 और लोगों ने गंवाई जान

पंजाब में Covid-19 के 890 नए मामले, 25 और लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2020 08:08 am IST,  Updated : Oct 11, 2020 08:08 am IST

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 890 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,317 हो गई।

पंजाब में Covid-19 के 890 नए...- India TV Hindi
पंजाब में Covid-19 के 890 नए मामले, 25 और लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 890 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,317 हो गई। वहीं संक्रमण से 25 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,798 हो गई। राज्य में मोहाली से 125, गुरदासपुर से 109 और जालंधर से 77 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब 9,752 लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 1,234 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,09,767 हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि 45 मरीजों की हालत नाजुक है और 194 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत