1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में Coronavirus के 176 नए मामले, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,476 पहुंची

राजस्थान में Coronavirus के 176 नए मामले, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,476 पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : May 26, 2020 03:23 pm IST,  Updated : May 26, 2020 03:23 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 168 हो गई है।

coronavirus cases in rajasthan- India TV Hindi
coronavirus cases in rajasthan Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 168 हो गई है। वहीं इस बीच 176 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,476 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जयपुर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 168 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 80 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में मंगलवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 176 नए मामले सामने आए। इनमें सिरोही में 27, उदयपुर में 24, जयपुर में 21, सीकर में 19, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, कोटा व पाली में दस-दस, नागौर में सात, बीकानेर व झुंझुनू में पांच-पांच नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत