1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ठाणे में Coronavirus के मामले 1.46 लाख के पार, अबतक 3921 लोगों ने गंवाई जान

ठाणे में Coronavirus के मामले 1.46 लाख के पार, अबतक 3921 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2020 02:20 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 02:20 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1,930 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 1.46 लाख के पार चले गए। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले में रविवार को संक्रमण के कारण रविवार को 28 और लोगों की मौत हो गई।

Coronavirus Cases in India- India TV Hindi
Healthcare workers take swab samples from onion and potato vendors for COVID-19 tests via rapid antigen testing at a market in Thane Image Source : PTI

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1,930 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 1.46 लाख के पार चले गए। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले में रविवार को संक्रमण के कारण रविवार को 28 और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतक संख्या 3921 पहुंच गई है। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कुल मामलों में से कल्याण शहर में 35000 से ज्यादा मामले आए हैं, जबकि ठाणे नगर और नवी मुंबई में 30-30 हजार से ज्यादा मरीज आए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को कल्याण में 549, नवी मुंबई में 368 और ठाणे शहर में 347 मामले आए थे। शेष मामले जिले के अन्य हिस्सों से आए थे। अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 17,784 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 1,24,397 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कुल मामले 1,46,102 है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से ठीक होने की दर 85.14 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.68 फीसदी है। पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस के अबतक 29,392 मामले आ चुके हैं और 579 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले की सिविल सर्जन डॉ कंचन वणेरे ने बताया कि पालघर में मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत