1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 75 नये मामले सामने आये

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 75 नये मामले सामने आये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 04:07 pm IST

बुलेटिन के अनुसार इस वायरस संक्रमित मिले लोगों में से ज्यादातर मुंबई, गुड़गांव, दिल्ली और गाजियाबाद जैसे शहरों से यात्रा करके प्रदेश में आए हैं। देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के चार स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है।

Coronavirus cases in Uttarakhand till 11th June- India TV Hindi
Coronavirus cases in Uttarakhand till 11th June Image Source : PTI

देहरादून: उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 75 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1637 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से सबसे अधिक 30 मामले टिहरी गढ़वाल जिले से हैं जबकि देहरादून से 16, हरिद्वार से 15, रूद्रप्रयाग से छह, उधमसिंह नगर से चार, चमोली से तीन और एक मामला पौडी जिले से सामने आया हैं। बुलेटिन के अनुसार इस वायरस संक्रमित मिले लोगों में से ज्यादातर मुंबई, गुड़गांव, दिल्ली और गाजियाबाद जैसे शहरों से यात्रा करके प्रदेश में आए हैं। देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज के चार स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत