1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 32 लाख के पार पहुंचे कोरोना वायरस के मामले, 24 घंटों में 1059 लोगों की गई जान

32 लाख के पार पहुंचे कोरोना वायरस के मामले, 24 घंटों में 1059 लोगों की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2020 09:45 am IST,  Updated : Aug 26, 2020 09:46 am IST

पिछले 24 घंटों यानि मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 67151 नए मामले सामने आए हैं । 

Coronavirus testing in India surpasses 37 millions so far- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 37 millions so far Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट भले ही सुधर रहा हो लेकिन संक्रमण के नए मामले और संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है और लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों यानि मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 67151 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा अब बढ़कर 32,34,474 हो गया है।

हालांकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जिस वजह से कोरोना का रिकवरी रेट तेजी से ऊपर उठ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना से 63173 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 76.29 प्रतिशत हो गया है। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की बात करें तो 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामलों में 2919 की बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से अब देश में कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा 707267 हो गया है।

लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से मौतें बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 1059 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस देश में कुल 59449 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। 

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.76 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। मंगलवार को देशभर में 823992 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.4 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 8.23 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.66 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 59.55 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.82 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 36.74 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.16 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 9.66 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत