1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पति के हाथों पर आइसोलेशन मार्क मिलने पर दंपत्ति को ट्रेन से उतारा गया

Coronavirus: पति के हाथों पर आइसोलेशन मार्क मिलने पर दंपत्ति को ट्रेन से उतारा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 02:28 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 02:28 pm IST

एक दंपत्ति को दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से उस वक्त उतारा गया जब साथी यात्रियों ने पति के हाथ पर घर पर पृथक रहने के लिये लगाई गई मुहर देखी। रेलवे ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दंपत्ति दिल्ली के रहने वाला है।

Coronavirus: पति के हाथों पर आइसोलेशन मार्क मिलने पर दंपत्ति को ट्रेन से उतारा गया- India TV Hindi
Coronavirus: पति के हाथों पर आइसोलेशन मार्क मिलने पर दंपत्ति को ट्रेन से उतारा गया

नयी दिल्ली: एक दंपत्ति को दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से उस वक्त उतारा गया जब साथी यात्रियों ने पति के हाथ पर घर पर पृथक रहने के लिये लगाई गई मुहर देखी। रेलवे ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दंपत्ति दिल्ली के रहने वाला है। उन्होंने शनिवार सुबह सिकंदराबाद से बेंगलुरु-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पकड़ी थी। 

रेलवे ने कहा कि ट्रेन जब सुबह करीब पौने दस बजे तेलंगाना के काजीपेट पहुंची तो एक सहयात्री ने उस वक्त पति के हाथ पर क्वारंटीन के लिये लगी मुहर देखी जब वह हाथ धुल रहा था। इसके बाद अन्य सहयात्रियों ने इसकी जानकारी टीटीई को दी। यह मुहर कोरोना वायरस से संदिग्ध मामलों की स्थिति में लगाई जाती है। 

अधिकारियो ने कहा कि ट्रेन को थोड़ी देर के लिये रोका गया और दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया। काजीपेज में डिब्बे को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और उसे बंद कर दिया गया। वातानुकूलन भी बंद कर दिया गया था। ट्रेन साढ़े 11 बजे अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत