1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पीएम मोदी ने शेयर किया कोरोना वायरस से बचाने वाला वीडियो, जनता से कहा- ऐसे वीडियो शेयर करते रहें

पीएम मोदी ने शेयर किया कोरोना वायरस से बचाने वाला वीडियो, जनता से कहा- ऐसे वीडियो शेयर करते रहें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 01:01 pm IST

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है जिसमें कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव का तरीका बताया है।

पीएम मोदी ने शेयर किया...- India TV Hindi
पीएम मोदी ने शेयर किया कोरोना से बचाव का वीडियो

कोरोना वायरस के खौफ तले दुनिया घरों के भीतर कैद हो गई है। दुनिया भर में हजारों मौत हो चुकी हैं और जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। भारत में भी इसके मामलों में तेजी आ रही है। बचाव और सावधानी की जानकारी के अभाव के चलते यह वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की शानदार सलाह दी गई है। 

अमेरिका के सुपर कंप्यूटर आईबीएम ने खोजा कोरोना वायरस का इलाज, जल्द बनेगी वैक्सीन!

अपने वीडियो के कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा है - मिनट भर की सावधानी हजारों जानें बचा सकती है। उन्होंने लिखा कि मैंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा। उन्होंने कैप्शन में जनता से अपील भी की है कि अगर कोई इस तरह के जागरुक करने वाले वीडियो देखे तो उसे दूसरों के लिए शेयर जरूर करे।

कोरोना वायरस के खौफ में चेहरों पर मुस्कान ला रहा वीडियो, आइसोलेशन नन्हीं बच्ची का कारनामा वायरल

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मोदी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जनता से सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है। कोरोना के चलते देश भर में लॉकडाउन का माहौल है। लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी गई है औऱ जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है। मेट्रो, रेल और विमान सेवाएं भी बंद की गई है। स्कूल कॉलेज, दफ्तर इत्यादि बंद हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।