1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने PM मोदी के 'जनता कर्फ्यू' का किया समर्थन, कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टरों का जताया आभार

कोहली ने PM मोदी के 'जनता कर्फ्यू' का किया समर्थन, कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टरों का जताया आभार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2020 11:28 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 11:28 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के नागरिकों से सतर्क, चौकस और जागरूक रहने का आग्रह किया है।

विराट कोहली ने PM मोदी...- India TV Hindi
विराट कोहली ने PM मोदी के 'जनता कर्फ्यू' का किया समर्थन, कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टरों का जताया आभार Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के नागरिकों से सतर्क, चौकस और जागरूक रहने का आग्रह किया है। कोहली ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 'जनता कर्फ्यू' समर्थन करते हुए भारतीय नागरिकों से मानदंडों का पालन करने का अनुरोध किया है।

कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए सतर्क रहिये, चौकस और जागरूक रहें। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित निर्धारित मानदंडों का पालन करने की जरूरत है।"

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। यही वजह है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सभी देशवासियों से ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की। इस अपील के तह पीएम ने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता को अपने घरों से बाहर न निकलने का आह्वान किया। पीएम मोदी की इस अपील का कप्तान विराट कोहली समेत खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने समर्थन किया है।

कोहली ने इस मुश्किल घड़ी में कोरोना से लड़ने वाले डाक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया। कोहली ने ट्वीट में लिखा, "देश और दुनिया भर के उन सभी चिकित्सा पेशेवरों का विशेष उल्लेख जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखते हुए चलिये हम उनका सहयोग करते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल