सौंफ एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल लोग अलग अलग तरह से करते हैं। इसे पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने, माउथ फ्रेशनर की तरह खूब इस्तेमाल किया जाता है। वहीं वेट लॉस के लिए लोग सौंफ का पानी भी पीते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सौंफ के पानी तरह सौंफ की चाय भी पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकती है। ये थकान दूर करने में भी सहायक मानी जाती है। स्वाद में हल्की मीठी और सुगंधित यह चाय सूखी सौंफ के बीजों से तैयार की जाती है और सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सौंफ की चाय पीने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।
सौंफ के बीजों में एनेथोल (Anethole) जैसे तत्व होते हैं, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं। यह आंतों की ऐंठन को तुरंत शांत करती है। खाने के बाद भारीपन महसूस होने पर यह रामबाण है। महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन में यह दवा जैसा काम करती है।
जब हमारा पाचन सही नहीं होता, तो शरीर भारी और थका हुआ महसूस करता है। सौंफ की चाय मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे आपको तुरंत ऊर्जा (Energy) मिलती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे आप हल्का महसूस करते हैं।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सौंफ की चाय एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह प्राकृतिक रूप से भूख को दबाने में मदद करती है, जिससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद करती है।
सौंफ में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो फेफड़ों और श्वसन मार्ग के लिए अच्छे हैं। यह कफ को साफ करने और जमाव (congestion) को कम करने में मदद कर सकती है। अस्थमा या ब्रोंकाइटिस के लक्षणों में हल्का आराम पहुंचाती है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद