1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा ऐलान, कीवी टीम में हो गई 34 साल के ऑलराउंडर की एंट्री

T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा ऐलान, कीवी टीम में हो गई 34 साल के ऑलराउंडर की एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 17, 2026 06:37 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 06:37 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच बड़ी खबर आई है। न्यूजीलैंड ने चोटिल माइकल ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

New Zealand- India TV Hindi
न्यूजीलैंड Image Source : AFP

T20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच न्यूजीलैंड टीम ने बड़ा कदम उठाया है। टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर कीवी टीम को अपने अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के चोटिल होने के कारण बदलाव करना पड़ा है। अब उनकी जगह 34 साल के ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल कर लिया गया है।

माइकल ब्रेसवेल को टूर्नामेंट से पहले लगी चोट

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। माइकल ब्रेसवेल पिछले सप्ताह चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 35 साल के इस ऑलराउंडर को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से पहले वार्म-अप के दौरान बाएं पैर की पिंडली में फिर से चोट लग गई।

दरअसल, ब्रेसवेल हाल ही में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबरकर वापसी कर रहे थे, लेकिन स्कैन में दोबारा चोट की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें करीब तीन हफ्ते आराम की सलाह दी गई है।

कोल मैककॉन्ची के पास अपार अनुभव

न्यूजीलैंड टीम ने पहले ही कोल मैककॉन्ची को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना था और उन्हें स्क्वॉड के साथ जोड़ लिया गया था। मैककॉन्ची घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 145 T20 मैच खेले हैं। उन्होंने हाल ही में कैंटरबरी किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 7.71 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लेकर टीम के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

मैककॉन्ची ने टीम में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका में वर्ल्ड कप खेलना किसी सपने जैसा है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की जर्सी पहनना हर खिलाड़ी का सपना होता है और यह मौका उनके लिए बेहद खास है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने अब तक ग्रुप डी के तीन मुकाबलों में से दो जीते हैं। टीम अपना अगला मुकाबला 17 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें

'गुस्सा छोड़ दो भाई'- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए रील बनाकर भेजा मैसेज, VIDEO हो गया वायरल

पथुम निसंका का टी20 वर्ल्ड कप में तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में मारी धमाकेदार एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल