1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: 24 घंटे में मिले 31,443 नए मरीज, पिछले 118 दिनों में सबसे कम मामले

Covid: 24 घंटे में मिले 31,443 नए मरीज, पिछले 118 दिनों में सबसे कम मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2021 10:44 am IST,  Updated : Jul 13, 2021 12:12 pm IST

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 31 हजार 443 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 118 दिनों में प्रतिदिन आने वाले मामलों में सबसके कम है।

Coronavirus daily cases in india today least in 118 days Covid: साढ़े चार लाख से कम हुए एक्टिव केस, - India TV Hindi
Covid: साढ़े चार लाख से कम हुए एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 31,443 नए मरीज Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 31 हजार 443 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 118 दिनों में प्रतिदिन आने वाले मामलों में सबसके कम है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में भी गिरावट हुई है, 109 दिनों के बाद कोरोना के मामले 4 लाख 31 हजार 315 की संख्या पर पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस वक्त कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 फीसदी हो गया है।

बात अगर मौत के आंकड़ों की करें तो पिछले 24 घंटों में 2020 लोगों की इस बीमारी ने जान ले ली है, जबकि 490007 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अबतक कोरोना के कुल 3,09,07,282 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3,00,63,720 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है जबकि अबतक 4,10,784 की अबतक मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,40,325 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर घटकर 1.81 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले 22 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.28 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,00,63,720 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 38.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।