1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: हरियाणा में 12 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 287 हुई

Coronavirus: हरियाणा में 12 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 287 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2020 10:12 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 10:12 pm IST

हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 287 हो गयी है ।

Coronavirus: हरियाणा में 12 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 287 हुई - India TV Hindi
Coronavirus: हरियाणा में 12 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 287 हुई  Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 287 हो गयी है । राज्य स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सोनीपत में संक्रमण के सबसे अधिक छह मामले सामने आये हैं, इसके बाद गुरुग्राम में चार मामले और अंबाला तथा पानीपत में एक-एक मामला सामने आया है । आकड़ों के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के कुल 287 मामलों में 24 विदेशी नागरिक हैं जो इटली, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया से हैं। कुल मामलों में 64 लोग देश के अन्य राज्यों के हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हरियाणा में वर्तमान में कोरोना वायरस के 93 मामले हैं। उपचार के बाद 191 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमण से तीन की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नूंह (57), गुरुग्राम (51), फरीदाबाद (43), पलवल (34), सोनीपत (19) और पंचकूला (18) हैं। राज्य में संक्रमण के लिए अब तक 20,270 नमूनों की जांच हुई है। इसमें से 17,787 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई जबकि 2,196 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है । 

आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,942 हो गई है, जिसमें से 18953 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 24,942  संक्रमित लोगों में से 5,209 लोग ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि, देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 779 लोगों की मौत हो चुकी है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत