1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ और मरीजों की मौत, मरने वालों की संख्या 47 हुई

Coronavirus: इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ और मरीजों की मौत, मरने वालों की संख्या 47 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 11:49 pm IST

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ और मरीजों की इस महामारी से मौत की बृहस्पतिवार रात जानकारी दी गई।

Coronavirus: इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ और मरीजों की मौत, मृतक संख्या 47 हुई- India TV Hindi
Coronavirus: इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ और मरीजों की मौत, मृतक संख्या 47 हुई

इंदौर (मध्य प्रदेश): देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ और मरीजों की इस महामारी से मौत की बृहस्पतिवार रात जानकारी दी गई। इसके बाद इस महामारी से मरने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 47 पर पहुंच गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि 52 से लेकर 80 वर्ष तक की उम्र के आठ मरीजों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले आठ दिनों के दौरान दम तोड़ा। 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से पांच मरीजों की मौत बृहस्पतिवार को हुई जिनमें 63 वर्ष और 52 वर्ष की उम्र के दो सगे भाई शामिल हैं। तीन अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आयी जिसमें वे इस महामारी से संक्रमित पाये गये।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक जिले में इस महामारी के 40 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत