1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Live Updates: कोविड-19 की जंग में एबीवीपी ने संभाला मैदान

Coronavirus Live Updates: कोविड-19 की जंग में एबीवीपी ने संभाला मैदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 08, 2020 08:02 am IST

कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Live Updates, Coronavirus Lockdown, Lockdown Coronavirus, Coronavirus in India live- India TV Hindi
Coronavirus Live Updates | India TV

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 13 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, 74 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन में मृतकों का आंकड़ा मिलाकर 29 हजार को भी पार कर चुका है और अमेरिका में संक्रमितों की संख्या लगभग 3.6 लाख तक पहुंच चुकी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

Coronavirus Lockdown Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    कोविड-19 की जंग में एबीवीपी ने संभाला मैदान

    लखनऊ: कोविड वायरस से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। संघ के हिसाब से बने अवध प्रांत में आने वाले 15 जिलों में ABVP के कार्यकर्ताओं ने मैदान संभाल रखा है।

  • 8:10 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    रेलवे तकनीशियन की सिलिगुड़ी में मौत, 24 लोगों को घर में आइसोलेशन में रखा गया

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित रेलवे के एक तकनीशियन की सिलिगुड़ी के एक अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद रेलवे के चिकित्साकर्मियों और सहकर्मियों समेत 24 लोगों को घरों में पृथक वास में रहने को कहा गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रेलवे में कार्यरत यह दूसरे व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है।

    अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 53 वर्षीय यह कर्मचारी पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में डीजल शेड में तकनीशियन था। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पृथक वार्ड में रविवार को उसकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित था। अधिकारियों ने बताया कि उसे बुखार और खांसी के चलते 24 मार्च को एनजेपी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे 25 मार्च को देसुन नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत