1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत! 35 साल के शख्स ने तोड़ा दम

Coronavirus: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत! 35 साल के शख्स ने तोड़ा दम

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Mar 26, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 07:49 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। हालांकि, यह मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है या किसी और कारण से, इसे लेकर कोई आधाकारिक पुष्टि नहीं की गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

इंदौर: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। इंदौर में 35 साल के शख्स की मौत हो गई है। हालांकि, यह मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है या किसी और कारण से, इसे लेकर कोई आधाकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन, माना यही जा रहा है कि युवक की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण हुई है। बता दें कि इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस के कारण एक महिला की मौत हो चुकी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में बीते 24 घंटों में पांच का इजाफा हुआ है और यह आंकड़ा 20 पर पहुंच गया। राज्य में बीते दो दिनों में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दो गुना हो गई है। पूरे राज्य में मंगलवार को जहां नौ लोग संक्रमित थे, वहीं बुधवार रात तक यह आंकड़ा 20 पर पहुंच गया। 

इंदौर में पांच नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह इंदौर में संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें नौ इंदौर, छह जबलपुर, दो भोपाल और ग्वालियर, शिवपुरी व उज्जैन में एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विभाग ने बताया है कि, इंदौर में जो नए मरीज पाए गए है, उनमें से कुछ 35 से 40 वर्ष की आयु के भी हैं और उनका विदेश आना-जाना नहीं हुआ है। वे सामूहिक समारोह विवाह आदि में जाने के साथ देश के अन्य हिस्सों में घूमने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत