1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus:इलाज में असरदार हो सकती हैं 70 दवाएं, वैज्ञानिकों ने की पहचान

Coronavirus:इलाज में असरदार हो सकती हैं 70 दवाएं, वैज्ञानिकों ने की पहचान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2020 05:20 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 05:20 pm IST

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐसी 70 दवाओं की पहचान की है जो COVID-19 के इलाज में असरदार साबित हो सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की इस टीम में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

Coronavirus:इलाज में असरदार हो सकती हैं 70 दवाएं, वैज्ञानिकों ने की पहचान- India TV Hindi
Coronavirus:इलाज में असरदार हो सकती हैं 70 दवाएं, वैज्ञानिकों ने की पहचान

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में चिकित्साविज्ञान के लोग भी पूरी ताकत से जुटे हैं ताकि इस वायरस के संक्रमण को खत्म किया जा सके और इस वायरस का मुकाबला करने के लिए असरदार दवाओं की खोज की जा सके। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐसी 70 दवाओं की पहचान की है जो COVID-19 के इलाज में असरदार साबित हो सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की इस टीम में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। 

इन शोधकर्ताओँ के मुताबिक इन 70 दवाओं में से कुछ दवाओं का उपयोग पहले से ही डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इन दवाओं को COVID-19 के इलाज के लिए फिर से तैयार किया जा सकता है। यह काम टीका तैयार करने की तुलना में जल्द हो सकता है।

वेबसाइट बायोरेक्सिव पर प्रकाशित इस नए स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिकों ने 29 कोरोनावायरस जीनों में से 26 की जांच की, जो वायरल प्रोटीन का डायरेक्ट उत्पादन करते हैं। (इनपुट-पीटीआई)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत