1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid 19: एक दिन में 45,352 नए मामले, 366 लोगों की मौत

Covid 19: एक दिन में 45,352 नए मामले, 366 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2021 10:10 am IST,  Updated : Sep 03, 2021 10:14 am IST

366 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,39,895 हो गई है। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है।

Covid 19: एक दिन में  45,352 नए मामले,  366 लोगों की मौत- India TV Hindi
Covid 19: एक दिन में  45,352 नए मामले,  366 लोगों की मौत Image Source : FILE

नई दिल्ली:  देश में कोरोना वायरस के 45,352 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई। वहीं, लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 366 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,895 हो गई। 

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 10,195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.45 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत