कुर्नूल (आंद्र प्रदेश): कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए आंद्र प्रदेश पुलिस ने कुर्नूल में एक अनोखा तरीका अपनाया। यहां पुलिस ने स्थानीय कलाकारों को हायर कर उन्हें यमराज, चित्रगुप्त और कोरोना वायरस की तरह तैयार किया। पुलिस के साथ कलाकार शहर में घूमे और लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने लोगों को संदेश देने के लिए कदम उठाया कि 'अगर कोई सड़कों पर निकलता है तो यमराज बहार घूम रहे हैं और वह उसे दूर ले जाएगे।'
वहीं, इससे अलग आंद्र प्रदेश के अरकु विधानसभा सीट से विधायक चेट्टी फालगुना ने विशाखापट्टनम में पुलिस को सम्मान देने के लिए ASI (Assistant Sub Inspector) के पैर छुए। ASI के पैर छू कर चेट्टी फालगुना ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच भी अपनी ड्यूटी निभाने वाली पुलिस का आभार व्यक्त किया। इसका एक वीडियो भी है, जिसमें विधायक चेट्टी फालगुना, ASI के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ASI सेल्यूट करते हुए अटेंशन की मुद्रा में खड़ रहे।