1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus positive cases in Gujarat: कोरोना वायरस से 6 लोग और संक्रमित, कुल संख्या 53 पर पहुंची

Coronavirus positive cases in Gujarat: कोरोना वायरस से 6 लोग और संक्रमित, कुल संख्या 53 पर पहुंची

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2020 12:05 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 12:05 pm IST

गुजरात में छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 53 हो गए हैं।

Gujarat coronavirus positive cases, Gujarat- India TV Hindi
Gujarat coronavirus positive cases till 28th march morning  Image Source : AP

अहमदाबाद। गुजरात में छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 53 हो गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम से लेकर अब तक छह नए मामले दर्ज किए गए। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, 'गत शाम को छह नए मामले सामने आने से राज्य में ऐसे मामले की संख्या 53 हो गई है।' गुजरात में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। सूरत, अहमदाबाद और भावनगर में एक-एक शख्स की मौत हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत