1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के कुल मामले 63 लाख के पार, 24 घंटे में 1181 लोगों की गई जान लेकिन रिकवरी की दर 83.53% हुई

Coronavirus के कुल मामले 63 लाख के पार, 24 घंटे में 1181 लोगों की गई जान लेकिन रिकवरी की दर 83.53% हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 09:30 am IST,  Updated : Oct 01, 2020 09:30 am IST

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, बुधवार को देशभर में 14.23 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 7.56 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।

Coronavirus testing in India Surpasses 75 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India Surpasses 75 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के साथ मौत के आंकड़े में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है जिस वजह से देश में कोरोना वायरस से रिकवरी की दर बढ़कर 83.53 प्रतिशत हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में हल्की बढ़ोतरी हुई है और साथ में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 86821 नए मामले सामने आए हैं और इन मामलों के साथ अब देश में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 63,12,584 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हालांकि इस आंकड़े में अधिकतर संख्या कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 85376 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 52,73,201 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 83.53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 264 बढ़कर 940705 तक पहुंच गई है।  

हालांकि कोरोना की वजह से लगातार हो रही मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 1181 लोगों ने देशभर में कोरोना की वजह से जान गंवाई है। कोरोना वायरस अबतक देश में 98678 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, बुधवार को देशभर में 14.23 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 7.56 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।   

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 3.41 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 10.18 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 2.54 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 74.47 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.11 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 48.13 लाख मामले सामने आए हैं और 1.43 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 11.76 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत