1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से फोन पर की बात, कहा-इस संकट में हम साथ हैं

Coronavirus: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से फोन पर की बात, कहा-इस संकट में हम साथ हैं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 11:30 pm IST

कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह त्रस्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पीएम मोदी ने आज फोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी।

Coronavirus: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से फोन पर की बात, कहा-इस संकट में हम साथ हैं- India TV Hindi
Coronavirus: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से फोन पर की बात, कहा-इस संकट में हम साथ हैं

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह त्रस्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पीएम मोदी ने आज फोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी। पीएम मोदी ने कहा कि बातचीत में हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का इस्तेमाल करने पर सहमत हुए हैं। 

दोनों नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने का संकल्प लिया। मोदी ने इस बातचीत के बारे में ट्वीट कर कहा, ‘‘ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर विस्तृत चर्चा हुई । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी चर्चा काफी अच्छी रही और हमने कोविड-19 से निपटने में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की।’’

 गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2,78,458 मामले सामने आये हैं और 7,100 से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं, भारत में 3,000 से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं और 68 लोगों की मौतें हुई हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत