1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना के नए मामलों से कुछ राहत, 24 घंटे में सामने आए केस एक हफ्ते में सबसे कम

कोरोना के नए मामलों से कुछ राहत, 24 घंटे में सामने आए केस एक हफ्ते में सबसे कम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 09:52 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:52 am IST

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में टेस्टिंग लगातार बढ़ाई जा रही है, सोमवार को देशभर में 10.98 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 5.06 करोड़ को पार कर चुका है।

Coronavirus testing in India Surpasses 50  millions on...- India TV Hindi
Coronavirus testing in India Surpasses 50  millions on Monday Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में मंगलवार को कुछ राहत देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 75809 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के जितने मामले आए हैं वह पिछले एक हफ्ते के दौरान रोजाना आने वाले मामलों में सबसे कम हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार 90 हजार से ज्यादा केस रोजाना आ रहे थे लेकिन आज यह आंकड़ा 75809 है और इन मामलों के साथ अब देशभर में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 4280422 तक पहुंच गया है।

हालांकि कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में पिछले 24 घंटों के दौरान बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 1133 लोगों की जान गई है और अबतक यह जानलेवा वायरस देशभर में कुल 72775 लोगों की जान ले चुका है।

लेकिन देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस वजह से कोरोना के एक्टिव मामलों में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा और रिकवरी रेट लगातार ऊपर उठ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना से 73521 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। देशभर में अबतक कुल 3323950 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और एक्टिव मामलों का मौजूदा आंकड़ा 883697 है। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 77.65 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में टेस्टिंग लगातार बढ़ाई जा रही है, सोमवार को देशभर में 10.98 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 5.06 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट भारत में ही हो रहे हैं।    

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.74 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 8.96 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.95 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 64.85 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.93 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ब्राजील में 41.47 लाख केस सामने आए हैं और 1.27 लाख से ज्यादा की जान गई है वहीं रूस में भी 10.30 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत