1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु के डॉक्टर ने किया Coronavirus के प्रभावी उपचार खोजने के करीब होने का दावा

बेंगलुरु के डॉक्टर ने किया Coronavirus के प्रभावी उपचार खोजने के करीब होने का दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 06:27 pm IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी की वजह से दुनिया के सभी देश परेशान है। दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर इस बीमारी का इलाज खोजने में लगे हुए हैं।

Oncologist Vishal Rao- India TV Hindi
Oncologist Vishal Rao Image Source : TWITTER

बेंगलुरु. दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी की वजह से दुनिया के सभी देश परेशान है। दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर इस बीमारी का इलाज खोजने में लगे हुए हैं। इस बीच बेंगलुरु के एक डॉक्टर ने दावा किया है कि उन्होंने साइटोकिन्स का निर्माण किया है जिसे # COVID19 रोगियों में प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने के लिए इंजेक्ट किया जा सकता है।

ऑन्कोलॉजिस्ट विशाल राव ने कहा कि हम अभी प्रारंभिक चरण में हैं और इस सप्ताहांत तक इसके पहले सेट के साथ तैयार होने की उम्मीद है। हमने शीघ्र समीक्षा के लिए सरकार को आवेदन दिया है। बता दें कि Cytokines प्रतिरक्षा प्रणाली की कुछ कोशिकाओं द्वारा स्रावित होते हैं और चिकित्सा परिभाषा के अनुसार अन्य कोशिकाओं पर प्रभाव पड़ता है।

आपको बता दें कि इस वक्त देश में सीओवीआईडी-19 के कम से कम 640 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कुल कोरोनोवायरस मामलों की संख्या 724 है। 640 सक्रिय मामलों के अलावा, देश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और इस घातक वायरस के शिकार 66 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

यह बीमारी कम से कम 677 भारतीय नागरिकों और 47 विदेशी नागरिकों को प्रभावित कर चुकी है और अब तक 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुकी है। वहीं इस संक्रामक वायरस से कुल 103 जिले प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न हवाईअड्डों पर कुल 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे ये आंकड़े जारी किए। 

इनपुट- ani/ians

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत