1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Updates: ओडिशा में कोरोना वायरस के 101 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 538 हुई

Coronavirus Updates: ओडिशा में कोरोना वायरस के 101 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 538 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2020 11:29 am IST,  Updated : May 13, 2020 11:29 am IST

कभी अपने यहां संक्रमण को रोकने में कामयाब होते दिख रहे ओडिशा में बुधवार को 101 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Odisha Coronavirus Updates, Odisha Coronavirus, Odisha Coronavirus Death- India TV Hindi
101 fresh Covid-19 cases in Odisha, state tally reaches 538. Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: कभी अपने यहां संक्रमण को रोकने में कामयाब होते दिख रहे ओडिशा में बुधवार को 101 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 538 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 52 गंजम जिले से, 33 बालासोर, 7-7 जाजपुर और सुंदरगढ़ तथा 2 क्योंझार से सामने आए। राज्य में अब भी 419 लोग संक्रमित हैं जबकि 116 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। 3 लोगों की इस वैश्विक महामारी से मौत हो चुकी है।

‘सिर्फ 5 जिलों में ही 84 फीसदी मामले’

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित 21 में से केवल 5 जिलों में ही राज्य में संक्रमित कुल लोगों की 84 फीसदी संख्या है। गंजम जिले में कोविड-19 के सबसे अधिक 210 मामले सामने आए हैं। बालासोर में 90, जाजपुर में 71, खुर्दा में 50, भद्रक में 31, सुंदरगढ़ में 23 और अंगुल में 15 मामले सामने आए हैं। मयूरभंज और क्योंझर से 9-9 मामले तथा जगतसिंहपुर से 5 मामले सामने आए हैं। कालाहांडी, झारसुगुडा तथा बोलांगीर से 2-2 मामले सामने आए हैं जबकि नयागढ़, कोरापुट, ढ़ेंकनाल तथा देवगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है।

प्रवासी मजदूरों की वपसी ने बढ़ाई दिक्कत
बता दें कि एक समय ओडिशा अपने यहां इस महामारी पर काबू पाता हुआ दिख रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में राज्य में हुई प्रवासी मजदूरों की वापसी ने सारे प्रयासों पर पानी फेर दिया। इन प्रवासी मजदूरों में से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित सामने आए हैं जिसकी वजह से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या में तेज इजाफा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत