1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 3133 हुई

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 3133 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 07:25 am IST,  Updated : Jul 05, 2020 07:25 am IST

छत्तीसगढ़ में शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 3 जवानों समेत 68 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Chhattisgarh Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Deaths- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में शनिवार को CISF के 3 जवानों समेत 68 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 3 जवानों समेत 68 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3133 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को रायपुर में बताया कि कुल 68 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 27, बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर-चांपा से 7, बिलासपुर से 5, रायगढ़ और दंतेवाड़ा से 3-3 तथा सरगुजा, कोरिया और जगदलपुर से 2-2 लोग शामिल हैं।

CISF के कुल 17 जवान कोरोना संक्रमित

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में CISF के 3 जवानों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये सभी जवान बचेली स्थित क्वॉरन्टाइन सेंटर में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बचेली क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के खदानों की सुरक्षा में CISF को तैनात किया गया है। राज्य में इस सुरक्षा बल के 17 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

एक दिन में 112 लोगों ने दी वायरस को मात
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 112 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 1,79,782 लोगों के नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3133 लोगों में वायरस की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि 2526 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 593 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जबकि इस वायरस से संक्रमित 14 लोगों की मृत्यु हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत