1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में Coronavirus के 84 नए मामले सामने आए, अबतक 62 लोगों की मौत

गाजियाबाद में Coronavirus के 84 नए मामले सामने आए, अबतक 62 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 11:23 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 11:23 pm IST

गाजियाबाद में शनिवार को 84 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

गाजियाबाद में Coronavirus के 84...- India TV Hindi
गाजियाबाद में Coronavirus के 84 नए मामले सामने आए Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

गाजियाबाद: गाजियाबाद में शनिवार को 84 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। जिले में शनिवार को 10 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया है। 1118 संक्रमितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि 843 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस से जिले मे अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, बात करें नोएडा की तो यहां शनिवार सुबह को आई जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के 77 और मरीज पाए गए हैं और 24 घंटे के अंदर चार लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 105 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह को कोविड-19 कि आई जांच रिपोर्ट में 77 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 2,646 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 1646 लोग संक्रमण से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 972 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

 

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत