1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 240 नए मामले सामने आए, 5 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 240 नए मामले सामने आए, 5 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 11:46 pm IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 240 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,12,419 हो गई है।

Chhattisgarh Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Deaths- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 240 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 240 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,12,419 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं जबकि दुर्ग में भी 50 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि सूबे में अभी 2700 से ज्यादा ऐक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शनिवार को 13 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि 161 लोगों ने अपने घर में पृथक-वास को पूरा किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 5 मरीजों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 240 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 68 नए संक्रमित राजधानी रायपुर में मिले हैं जबकि दुर्ग में 52 नए लोगों में संक्रमण मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राजनांदगांव से 4, बेमेतरा से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 34, रायगढ़ से 10, कोरबा से 4, जांजगीर-चांपा से 5, सरगुजा से 7, कोरिया से 5, सूरजपुर से 6, जशपुर से 5, बस्तर से 4, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 5 और कांकेर से 4 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,12,419 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 3,05,819 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 2767 मरीज प्रदेश में उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3833 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55518 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 807 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत