1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 390 नए मामले, एक मरीज की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 390 नए मामले, एक मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2021 10:43 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 10:43 pm IST

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 390 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,403 तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 390 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 390 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,403 तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सूबे के 52 में से 12 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले एक बार फिर इंदौर से सामने आए हैं, वहीं राजधानी भोपाल में भी 100 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं।

इंदौर में मिले संक्रमण के 122 नए मामले

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,863 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा 122 नए मामले एक बार फिर इंदौर जिले से सामने आए हैं जबकि राजधानी भोपाल में भी 102 नए लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस वायरस के चलते इंदौर में 933 और भोपाल में 618 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इंदौर में इस समय 853 और भोपाल में 574 ऐक्टिव केस हैं।

शनिवार को बीमारी से ठीक हुए 241 मरीज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक मिले कुल 2,61,403 संक्रमितों में से 2,54,874 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित 2,666 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को 241 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को बीते 24 घंटों में 18,212 सैंपल्स की टेस्टिंग की है और इसी के साथ सूबे में अब तक 57.69 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।