1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 102 नए मामले, एक मरीज की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 102 नए मामले, एक मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2021 08:04 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 08:04 pm IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,20,180 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,20,180 हो गई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में मिले हैं, जबकि जोधपुर और उदयपुर में भी 10 से ज्यादा नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, शनिवार को बीते 24 घंटों में वायरस के संक्रमण से 24 लोग ठीक भी हुए।

सबसे ज्यादा 36 नए मामले जयपुर से

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते शनिवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2787 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 102 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 3,20,180 हो गई जिसमें से 1254 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 36 नए मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा जोधपुर में 14, उदयपुर में 11 व कोटा में 9 नए संक्रमित शामिल हैं।

सूबे में अब तक 3,16,139 हुए ठीक
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 78 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए। उन्होंने बताया कि सूबे में अब तक कुल मिलाकर 3,16,139 संक्रमित ठीक हो चुके है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस संक्रमण से शनिवार को जयपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2787 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 519 जानें गई हैं जबकि जोधपुर में 306, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।