1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 86 नए मामले, आइसोलेशन नियमों में किया संशोधन

ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 86 नए मामले, आइसोलेशन नियमों में किया संशोधन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2021 03:58 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 03:58 pm IST

ओडिशा सरकार ने शनिवार को कहा कि संक्रमण के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले 5 राज्यों से विमान या ट्रेन से आने पर लोगों को सप्ताह भर घर पर आइसोलेशन या पृथकवास में रहना होगा।

Odisha isolation rules, Odisha Quarantine rules, Coronavirus Updates, Coronavirus Odisha Updates- India TV Hindi
ओडिशा में कोविड-19 के 86 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,37,104 हो गई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने शनिवार को कहा कि संक्रमण के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले 5 राज्यों से विमान या ट्रेन से आने पर लोगों को सप्ताह भर घर पर आइसोलेशन या पृथकवास में रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 86 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,37,104 हो गई है। ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) पी. के. महापात्र ने जिला प्रशासन और अन्य के लिए शुक्रवार को जारी निर्देश में आंशिक संशोधन किया। 

‘5 राज्यों से आए लोगों को आइसोलेशन में रहना होगा’

सरकार द्वारा जारी संशोधित निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि एहतियाती कदम 12 राज्यों के बजाए ज्यादा जोखिम वाले 5 राज्यों से आने वाले यात्रियों तक सीमित होगा। संक्रमण के लिहाज से ज्यादा जोखिम वाले पांच राज्यों, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से ट्रेन और विमान से आने पर लोगों के लिए सप्ताह भर पृथकवास में रहना जरूरी होगा। महापात्र ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात के मुताबिक सरकार भविष्य में उच्च जोखिम वाले राज्यों की श्रेणी में अन्य राज्यों को भी शामिल करने पर विचार कर सकती है।

राज्य में चल रहा है 673 मरीजों का इलाज
महापात्र ने कहा कि उच्च जोखिम वाले 5 राज्यों से आने वालों को 7 दिन पृथकवास में रहना जरूरी होगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार के अपने आदेश में 12 राज्यों, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए 7 दिन आइसोलेशन में रहना जरूरी कर दिया था। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 21 जिलों से कोविड-19 के 86 नए मामले आए। राज्य में 673 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,34,463 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत