1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: दिल्ली के बाद अब उतराखंड सरकार ने भी दिए स्कूल बंद करने के आदेश

Coronavirus: दिल्ली के बाद अब उतराखंड सरकार ने भी दिए स्कूल बंद करने के आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 10:09 pm IST

उत्तराखंड सरकार ने भी 31 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। इस बात की जानकारी उतराखंड स्कूल एजुकेशन की सेक्रेटरी आर. मीनाक्षी सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया कि केवल वही शैक्षिक संस्थान खुलेंगे, जबां परीक्षाएं चल रही हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

देहरादून. कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी 31 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। इस बात की जानकारी उतराखंड स्कूल एजुकेशन की सेक्रेटरी आर. मीनाक्षी सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया कि केवल वही शैक्षिक संस्थान खुलेंगे, जबां परीक्षाएं चल रही हैं।

आपको बता दें कि गुरुवार दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमा घरों को एहतियाती तौर पर 31 मार्च तक बंद रखने की गुरुवार को घोषणा की। केवल वे स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे जहां अभी परीक्षाएं जारी हैं। सरकार ने सरकारी, निजी कार्यालयों, शॉपिंग मॉलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को संक्रमण मुक्त बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और शीर्ष सरकारी अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के फ्लैटों और निर्माणाधीन अस्पतालों में दिल्ली सरकार पृथक रखे जाने की सुविधाओं का इंतजाम कर रही है। उन्होंने कहा ‘‘ सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। जहां परीक्षाएं जारी हैं उनके अलावा सभी स्कूल और कॉलेज भी कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।’’

उन्होंने जरूरत पड़ने पर कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में 500 से अधिक बिस्तरों की सुविधा होने की जानकारी देते हुए सरकार के कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होने की बात कही। केजरीवाल ने बताया कि बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के लिए अभी तक उठाए कदमों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा,‘‘ हम हर कदम कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठा रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इससे हमें मदद मिलेगी। विश्वभर में बढ़ी तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं जबकि भारत में हम अभी तक इसे नियंत्रित करने में कामयाब रहे हैं। अगर हम सावधान रहें तो हम कोरोना वायरस से अपने देश को बचा सकते हैं।’’ 

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत