1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने खुद को सेल्फ-आईसोलेट किया, कनिका कपूर के साथ पार्टी में थे मौजूद

Coronavirus: योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने खुद को सेल्फ-आईसोलेट किया, कनिका कपूर के साथ पार्टी में थे मौजूद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 06:56 pm IST

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद सेल्फ आईसोलेट कर लिया है। जय प्रताप सिंह भी लखनऊ में हुई उस पार्टी में मौजूद थे, जिसमें कनिका कपूर ने शिरकत की थी। 

योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप- India TV Hindi
योगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप Image Source : ANI

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद सेल्फ आईसोलेट कर लिया है। जय प्रताप सिंह भी लखनऊ में हुई उस पार्टी में मौजूद थे, जिसमें कनिका कपूर ने शिरकत की थी। लखनऊ में हुई इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राज, उनके बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इन दोनों ने भी खुद को सेल्फ-आईसोलेट कर लिया है।

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव निकला है। जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह ने अपने आपको अलग-थलग कर लिया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुरालवालों के साथ रात्रिभोज में भाग लिया था। कनिका, जिसका दुर्भाग्य से कोविड-19 परीक्षण सकारात्मक आया, वहां एक मेहमान थी।"

इस बीच, सूत्रों ने कहा कि 15 मार्च को इस पार्टी में शामिल होने के बाद दुष्यंत सिंह ने संसद सत्र के दौरान लोकसभा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, इसलिए अब अधिक लोगों जांच के दायरे में आ सकते हैं।

गौरतलब है कि गायिका कनिका कपूर के कोरोना पीड़ित होने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि कनिका 15 मार्च को लंदन से वापस आई थी। वापस आने के बाद कनिका ने रविवार को बड़ी पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इसको देखते हुए आशंका बढ़ गई है कि कहीं इसके संक्रमण में कई और लोग न आ गए हों।

इनपुट- ians

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत