1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में स्थिति में हो रहा है सुधार, बचाव अभियान का काम लगभग पूरा: नौसेना

केरल में स्थिति में हो रहा है सुधार, बचाव अभियान का काम लगभग पूरा: नौसेना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2018 05:06 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 05:08 pm IST

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि केरल में स्थिति में सुधार हो रहा है और बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है।

बाढ़ के चलते केरल में...- India TV Hindi
बाढ़ के चलते केरल में कई लाख लोग विस्थापित हो गए।

श्रीनगर: नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि केरल में स्थिति में सुधार हो रहा है और बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब राहत और पुनर्वास की दिशा में प्रयास तेज किये जा रहे हैं। केरल में मॉनसून के दौरान हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 210 लोगों की जान गयी है। इस कारण 7.14 लाख से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने संवाददाताओं से कहा, “जहां तक नौसेना का सवाल है तो हमने पिछले चार-पांच दिनों में खास तौर पर प्रयास तेज कर दिया था, अब हम राहत प्रदान करने और उसके बाद पुनर्वास की दिशा में कोशिश की ओर बढ़ रहे हैं।” 

उन्होंने कहा, “बचाव का शुरुआती काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि विभिन्न इलाकों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए उन तक पहुंचेंगे।” 

वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा कि केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई। उन्होंने कहा, “दिल्ली से पूरे अभियान के समन्वय का अभियान चल रहा है। रक्षा आपदा प्रबंधन समूह द्वारा सुरक्षा बलों का समन्वय किया जा रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर इसका समन्वय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समूह द्वारा किया जा रहा है।” लूथरा ने कहा कि सभी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों और लोगों के सहयोग से स्थिति के जल्द ही नियंत्रण में आ जाने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत