1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इसरो ने सिंगापुर के छह उपग्रहों के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू की

इसरो ने सिंगापुर के छह उपग्रहों के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू की

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2015 10:53 am IST,  Updated : Dec 14, 2015 10:53 am IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा सिंगापुर के छह उपग्रहों के प्रक्षेपण की 59 घंटे तक की उल्टी गिनती आज से शुरू हो चुकी है।

ISRO- India TV Hindi
ISRO

चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा सिंगापुर के छह उपग्रहों के प्रक्षेपण की 59 घंटे तक की उल्टी गिनती आज से शुरू हो चुकी है। इन उपग्रहों का प्रक्षेपण पोलर सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल के माध्यम से श्रीहरिकोटा से किया जाना है। यह प्रक्षेपण 16 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम छह बजे किया जाना है।

इसरो ने कहा, पीएसएलवी-सी29:टीईएलईओएस-1 अभियान की 59 घंटे की उल्टी गिनती आज सुबह सात बजे शुरू हो गई। इसरो ने कहा कि मिशन रेडीनेस रिव्यू कमेटी और लॉन्च अथॉराइजेशन बोर्ड ने इस उल्टी गिनती को मंजूरी दे दी है। इसरो की विश्वसनीय पीएसएलवी अपनी इस 32वीं उड़ान में छह उपग्रहों को भूमध्यरेखा की ओर 15 डिग्री के झुकाव पर स्थित 550 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित करेगी।

जिन छह उपग्रहों को स्थापित किया जाना है, उनमें से 400 किलोग्राम वजन वाला टीईएलईओएस-1 प्राथमिक उपग्रह है। अन्य पांच उपग्रहों में दो माइक्रो उपग्रह और तीन नैनो उपग्रह हैं। टीईएलईओएस-1 ऐसा पहला व्यवसायिक उपग्रह है, जो पृथ्वी पर्यवेक्षण के लिए समर्पित है। इसे रिमोट सेंसिंग के अनुप्रयोगों के लिए निचली पृथ्वी कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसरो की व्यवसायिक शाखा एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड 20 ग्राहक देशों के 51 उपग्रहों के लिए पीएसएलवी के जरिए प्रक्षेपण की सेवाएं उपलब्ध करवा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत