1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पीपीई किट पहन दूल्हा-दुल्हन ने की शादी, वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: पीपीई किट पहन दूल्हा-दुल्हन ने की शादी, वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2020 11:17 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 11:17 pm IST

राजस्थान में बारा के केलवाड़ा कोविड-19 केंद्र में एक जोड़े के पीपीई किट पहनकर शादी करने का वीडियो सामने आया है। दरअसल शादी वाले दिन दुल्हन की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

VIDEO: पीपीई किट पहन दूल्हा-दुल्हन ने की शादी, वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
VIDEO: पीपीई किट पहन दूल्हा-दुल्हन ने की शादी, वीडियो हुआ वायरल Image Source : ANI

राजसमंद: राजस्थान में बारा के केलवाड़ा कोविड-19 केंद्र में एक जोड़े के पीपीई किट पहनकर शादी करने का वीडियो सामने आया है। दरअसल शादी वाले दिन दुल्हन की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शादी करने के लिए जोड़े ने सरकार के कोरोना वायरस प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए विवाह समारोह आयोजित किया। जिसमें वह पीपीई किट पहन शादी की रसम करते हुए दिख रहे है। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 20 और लोगों की मौत, 2089 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2089 नये मामले रविवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,80,585 हो गई है। वहीं संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 2429 तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 2429 हो गयी। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को जयपुर व जोधपुर में तीन तीन, अजमेर, कोटा, झुंझुनू व पाली दो दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक जयपुर में 455, जोधपुर में 253, अजमेर में 198, बीकानेर में 163, कोटा में 147, भरतपुर में 113, उदयपुर में 104, और पाली में 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में 2818 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ कर 2,55,729 हो चुकी है । इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के 2089 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,80,585 हो गयी जिनमें से 22,427 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 481, जोधपुर में 221, अजमेर में 105,कोटा में 101,अलवर में 95, उदयपुर में 91 संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत