1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. COVID-19: तमिल न्‍यूज चैनल के 25 कर्मचारियों का कोरोना टेस्‍ट आया पॉजिटिव

COVID-19: तमिल न्‍यूज चैनल के 25 कर्मचारियों का कोरोना टेस्‍ट आया पॉजिटिव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 02:40 pm IST

टेलीविजन चैनल के कर्मचारियों से लिए गए सैम्पल से यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 27 तक हो सकती है।

COVID-19: At least 25 people of Tamil news channel test positive in Chennai- India TV Hindi
COVID-19: At least 25 people of Tamil news channel test positive in Chennai

चेन्‍नई। एक तमिल न्‍यूज चैनल के 25 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तमिल न्‍यूज चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं, जिसमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि न्‍यूज चैनल के 90 कर्मचारियों का सैम्‍पल लिया गया था, जिसमें से 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टीवी चैनल के एक पत्रकार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद न्‍यूज चैनल के कर्मचारियों का टेस्‍ट किया गया है।  

अधिकारी ने बताया कि टेलीविजन चैनल के कर्मचारियों से लिए गए सैम्‍पल से यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 27 तक हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि इन सभी को सरकारी मेडिकल कॉलेज, मल्‍टी सुपर स्‍पेशिलियटी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत