1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोविड-19 वैक्सीन की करीब 52 करोड़ खुराक दी गई: सरकार

देश में कोविड-19 वैक्सीन की करीब 52 करोड़ खुराक दी गई: सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2021 10:22 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 10:22 pm IST

देश में अब तक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को वैक्सीन की 37 लाख से अधिक (37,76,765) खुराक दी गई।

COVID-19: Nearly 52 crore vaccine doses administered in India so far, says Health Ministry- India TV Hindi
देश में अब तक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: देश में अब तक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को वैक्सीन की 37 लाख से अधिक (37,76,765) खुराक दी गई। इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के 20,47,733 लोगों को दी गयी पहली खुराक और 4,05,719 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है। 

मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। अब तक देश में इस आयुवर्ग के 18,20,95,467 लोगों को पहली खुराक और 1,29,39,239 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। 

मंत्रालय के मुताबिक आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के करीब 10 लाख लोगों को वैक्सीन की कम से कम पहली खुराक लगायी गयी है। 

आंकड़ों के मुताबिक वैक्सीनेशन अभियान के 207वें दिन (10 अगस्त) कुल 37,76,765 खुराक लगाई गई। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 27,60,199 लोगों को पहली खुराक जबकि 10,16,566 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वैक्सीन से संबंधित अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत