1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CO-Win 2.0 पर लोग खुद कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, चुनेंगे वैक्सीनेशन की जगह

CO-Win 2.0 पर लोग खुद कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, चुनेंगे वैक्सीनेशन की जगह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 09:54 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 09:54 am IST

कोरोना वैक्सीन के लाभार्थी के तौर पर खुद से रजिस्ट्रेश करने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाला CO-Win डिजिटल ऐप का 2.0 वर्जन तैयार हो गया है और बहुत ही जल्द इसे लॉन्च किया जाएगा।

CO-Win 2.0 पर लोग खुद कर...- India TV Hindi
CO-Win 2.0 पर लोग खुद कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, चुनेंगे वैक्सीनेशन की जगह Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन के लाभार्थी के तौर पर खुद से रजिस्ट्रेश करने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाला CO-Win डिजिटल ऐप का 2.0 वर्जन तैयार हो गया है और बहुत ही जल्द इसे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि  प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ पी के मिश्रा ने देशभर में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करने और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए कदमों पर चर्चा करने को लेकर बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधान सचिव को यह जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़ाने के लिए इसमें निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को शामिल करने पर भी चर्चा की गई।

बयान में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान में निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को शामिल करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इससे कोविड-19 टीकाकरण के लिए 50 साल से ज्यादा उम्र की आबादी वाली श्रेणी का रजिस्ट्रेश हो सकेगा। बयान के मुताबिक, आबादी का यह हिस्सा वर्तमान में टीकारकण किए जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद तीसरा प्राथमिकता समूह है।

बयान में कहा गया है कि प्रधान सचिव को कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में हुई प्रगति की जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि बुधवार की दोपहर तीन बजे तक, भारत में टीकाकरण कवरेज स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स में 90.6 लाख डोज के आंकड़े को पार कर गया। इन आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका (5.52 करोड़) और ब्रिटेन (1.62 करोड़) डोज के बाद दुनिया में भारत इस मामले में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका और ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान शुरू हुए 60 दिन गए हैं, जबकि भारत में अभी 31 दिन ही हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत