1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछड़े वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की उच्चतम सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की गई

पिछड़े वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की उच्चतम सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2017 06:02 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 08:25 pm IST

केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए क्रीमी लेयर की उच्चतम सीमा बढ़ाकर आठ लाख रुपये सालाना कर दी। पहले यह सीमा छह लाख थी।

Arun Jaitley- India TV Hindi
Arun Jaitley

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए क्रीमी लेयर की उच्चतम सीमा बढ़ाकर आठ लाख रुपये सालाना कर दी। पहले यह सीमा छह लाख थी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

इस घोषणा के बाद ओबीसी श्रेणी के सालाना आठ लाख रुपये तक की आय वाले अभ्यर्थी आरक्षण लाभ ले पाएंगे। इससे पहले जिनकी आय छह लाख होती थी, उन्हें यह लाभ मिलता था। अब इसका दायरा बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया गया है। एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को इस फैसले के दायरे में लाने के प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत