पटना: आपको यह बात सुनने में थोड़ा अजीब लग सकती है लेकिन यह बात एकदम सोलह आने सच है। हम आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के एक भिखारी के पास एक दो नहीं बल्कि 4 बैंक खाते हैं और उसके पास 1.25 करोड़ से ऊपर की संपत्ति है। पप्पू कुमार नाम का यह भिखारी पटना की सड़कों पर हर दिन भीख मांगते हुए दिखता है।
दरअसल पप्पू कुमार एक महात्वाकांक्षी इंजीनियर थे लेकिन एक दुर्घटना ने उन्हें पूरी तरह अपंग बना दिया। उन्होंने अपनी पारिवारिक संपत्ति को बेच दिया ताकि वो नई प्रापर्टी खरीद सकें। कुमार को काफी साल बात यह महसूस हुआ कि वह अपने टूटे हुए बाएं हांथ और पैर के जरिए सड़कों पर आराम से भीख मांग सकता है। यह व्यक्ति पटना रेलवे स्टेशन पर हर दिन देखा जा सकता है।
रेलवे सुरक्षा बलों के जवान उसे नियमित तौर पर भगाते हैं लेकिन वो नहीं मानता और हर रोज स्टेशन पर देखा जाता है। पप्पू का करोड़पति स्टेटस उस वक्त सामने आया जब उसे आरपीएफ के जवानों में हिरासत में लिया और उसके पास से पुलिस को 4 एटीएम कार्ड मिले जिसमें करीब 5 लाख रुपए जमा थे। पुलिस द्वारा छानबीन के बाद इस व्यक्ति ने यह खुलासा भी किया कि उसने छोटे-छोटे व्यापारियों को बड़ी ऊंची ब्याज दर पर 10 लाख रुपए तक का कर्ज भी दे रखा है।
पप्पू कुमार के पास क्या क्या है-
- 2000 वर्गफीट की जमीन जिसकी कीमत करीब 1.25 करोड़ है।
- 5 लाख रुपए की नकदी
- छोटे-छोटे व्यापारियों से ब्याज समेत मिलने वाली राशि