1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में एलओसी के आर-पार बस सेवा फिर शुरू

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के आर-पार बस सेवा फिर शुरू

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2018 11:33 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 11:33 pm IST

पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद पिछले सप्ताह 18 जनवरी को साप्ताहिक बस सेवा को निलंबित कर दिया गया था...

cross loc bus service- India TV Hindi
cross loc bus service

जम्मू: नियंत्रण रेखा (LoC) और भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी जारी रहने के बावजूद एलओसी के आर-पार बस सेवा को पुंछ जिले के रास्ते आज फिर शुरू कर दिया गया, जो पिछले हफ्ते निलंबित रही थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज जम्मू-कश्मीर के पांच निवासियों समेत नौ लोग भारत लौटे, वहीं 20 लोगों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) वापस जाने के लिए बस सेवा का इस्तेमाल किया।

पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद पिछले सप्ताह 18 जनवरी को साप्ताहिक बस सेवा को निलंबित कर दिया गया था। पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय जवानों ने जवाब दिया।

भारतीय जवानों की गोलीबारी में पाकिस्तान की सेना के एक मेजर समेत उनके सात जवान मारे गए। तब से जम्मू संभाग में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी गोलेबारी में पांच जवानों समेत 12 लोग मारे जा चुके हैं और 60 से अधिक घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत