1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा हमला: देशभर में फैले कश्मीरियों के लिए आगे आई CRPF, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

पुलवामा हमला: देशभर में फैले कश्मीरियों के लिए आगे आई CRPF, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2019 07:40 am IST,  Updated : Feb 17, 2019 07:41 am IST

कई जगहों से देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे कश्मीरी छात्रों और लोगों को धमकियां मिलने की खबरे आ रही हैं।

Security personnel stands guard at the site of suicide bomb...- India TV Hindi
Security personnel stands guard at the site of suicide bomb attack at Lethpora area. Image Source : PTI

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरियों को कथित तौर पर दी जा रही धमकियों की खबरों के मद्देनजर श्रीनगर स्थित CRPF हेल्पलाइन ने शनिवार को कहा कि कश्मीरी किसी भी तरह के उत्पीड़न के मामले में उनसे संपर्क करें। ‘मददगार’ हेल्पलाइन ने इस सिलसिले में एक ट्वीट कर कहा है कि इस समय राज्य से बाहर कश्मीरी छात्र और आम लोग उसके ट्वीटर हैंडल @CRPFmadadgaar पर संपर्क कर सकते हैं।

किसी भी कठिनाई या उत्पीड़न का सामना करने में शीघ्र सहायता के लिए वे 24 घंटे टोल फ्री नंबर 14411 या 7082814411 पर एसएमएस कर सकते हैं। बता दें कि कई जगहों से देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे कश्मीरी छात्रों और लोगों को धमकियां मिलने की खबरे आ रही हैं, जिसके बाद CRPF ने स्टेटमेंट जारी किया है।

हालांकि, @CRPFmadadgaar ट्विटर हैंडल पर अभी ब्लू टिक नहीं है। लेकिन, ये CRPF का ही हैल्पलाइन से जुड़ा ट्विटर हैंडल है। क्योंकि, CRPF ने अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल से इसके ट्वीट को रिट्वीट किया है। जिसमें कहा गया है कि कोई भी कस्मीरी छात्र या शख्स उनसे मदद के लिए यहां संपर्क कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत