1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: आगरा में LPG सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

उत्तर प्रदेश: आगरा में LPG सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2018 11:47 am IST,  Updated : Jul 24, 2018 11:47 am IST

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक गांव में एलपीजी सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। यह घटना गैस सिलेंडर से रिसाव की वजह से मध्यरात्रि के आसपास इरादतनगर के डांडकी गांव में हुई।

cylinder blast in uttar pradesh agra- India TV Hindi
cylinder blast in uttar pradesh agra

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक गांव में एलपीजी सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। यह घटना गैस सिलेंडर से रिसाव की वजह से मध्यरात्रि के आसपास इरादतनगर के डांडकी गांव में हुई। (कर्नाटक: क्‍लब के लॉकर से मिली 800 करोड़ की संपत्ति के कागज, ऐसे हुआ खुलासा )

मृतकों की पहचान कमल सिंह (45), गिरिराज सिंह (61), महावीर (40) और ओम प्रकाश (27) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। सभी को आगरा एस.एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विस्फोट हिम्मत सिंह के घर पर हुआ था। उनकी बेटी मीरा खाना बना रही थी कि तभी उसे सिलेंडर से गैस के लीक होने का पता चला और देखते ही देखते सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। मीरा ने चिल्लाना शुरू किया, जिससे लोग उसे बचाने आए लेकिन इससे पहले कि वे कुछ कर पाते तब तक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से हिम्मत सिंह का दो मंजिला मकान ढह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत