1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब टिकट कैंसल कराने, रिफंड के लिए स्पेशल काउंटर

अब टिकट कैंसल कराने, रिफंड के लिए स्पेशल काउंटर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2015 06:57 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 06:57 pm IST

नई दिल्ली: टिकट रद्द कराने और रिफंड लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर इसके लिए खास काउंटरों की सुविधा पैसेंजरों को दी जा रही है। ये काउंटर पहले से

अब टिकट कैंसल कराने,...- India TV Hindi
अब टिकट कैंसल कराने, रिफंड के लिए स्पेशल काउंटर

नई दिल्ली: टिकट रद्द कराने और रिफंड लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर इसके लिए खास काउंटरों की सुविधा पैसेंजरों को दी जा रही है। ये काउंटर पहले से मौजूद पैसेंजर रिज़र्वेशन फैसिलिटिज़ पर ही लगाए जाएंगे, भारतीय रेलवे ने आज यह जानकारी दी।

भारतीय रेलवे के अनुसार यह निश्चित किया गया है कि टिकट रद्द कराने और रिफंड के लिए मौजूदा टिकट रिज़र्वेशन केंद्रों के अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटरों में से एक काउंटर को यूटीएस (अनरिज़र्वड टिकेटिंग सिस्टम) कम पीआरएस (पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम) में बदल दिया जाएगा। यह व्यवस्था आज से ही लागू हो होगी।

यदि मौजूदा काउंटर उपलब्ध नहीं हैं या पीआरएस काउंटर बंद है, तब पीआरएस काउंटर से खरीदी गई टिकटें भी इन डेडिकेटिड काउंटरों से रद्द कराई जा सकेंगी और रिफंड लिया जा सकेगा।

रेलवे ने यह भी कहा है कि यह सुविधा केवल उन्हीं ट्रेनों के टिकटों पर उपलब्ध होगी, जो जिनके चलने का वक्त टिकट कैंसल कराने के समय के 24 घंटे के अंदर हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत