1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगा फैसला: राजनाथ सिंह

भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगा फैसला: राजनाथ सिंह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 12:48 pm IST

अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि इससे देश का सामाजिक ताना बाना और मजबूत होगा।

Rajnath Singh, Defence Minister । File Photo - India TV Hindi
Rajnath Singh, Defence Minister । File Photo 

नयी दिल्ली। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि इससे देश का सामाजिक ताना बाना और मजबूत होगा। उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि आवंटित की जाए।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'माननीय उच्चतम न्यायालय का यह फैसला ऐतिहासिक है । इस फैसले से भारत का सामाजिक ताना-बाना और मजबूत होगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस फैसले को समभाव और उदारता से लिया जाये । मैं लोगों से इस ऐतिहासिक फैसले के बाद शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील भी करता हूं।'

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए। चौहान ने फैसले के बाद ट्वीट किया, 'माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले का हम सभी सम्मान करें, आदर करें और स्वागत करें। किसी की हार नहीं हुई है। हमारे देश ने सदैव दुनिया को शांति का संदेश दिया है। मैं देश और प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि आपस में एकता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखें।' इस बीच, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इस फैसले का स्वागत किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत