1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में चली गोली, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में चली गोली, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 07:38 pm IST

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है।

Shaheen Bagh Delhi fired bullets- India TV Hindi
Delhi: A man fired bullets in Shaheen Bagh area. Police has taken him into their custody

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी को सरिता विहार पुलिस स्टेशन लेकर गई है जहां उससे पुछताछ की जा रही है। आरोपी से जब उसकी पहचान पूछी गई तो उसने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया है। युवक ने शाहीन बाग में रास्ता बंद कर सीएए का विरोध कर रहे लोगों के लिए कहा कि ये हमारा हिंदू राष्ट्रवादी क्षेत्र है, यहां कोई ऐसे कैसे धरना दे सकता है। उसने कहा कि हम गुंडागर्दी नहीं कर रहे, लोगों को यहां हो रहे विरोध से परेशानी हो रही है। शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि ‘‘आरोपी ने पुलिस बैरिकेड के निकट हवा में गोलीबारी की और उसे हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।’’

इससे पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाली जा रहे मार्च में गुरुवार दोपहर को भी एक युवक ने गोली चलाई थी। इस घटना में गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया था। इस घटना पर डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने अपने बयान में कहा था कि, "युवक ने खुले में पहले पिस्तौल लहराई। उसके बाद गोली चला दी, वीडियो हमारे पास है। युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत